फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार हुए लगभग दो दर्जन लोग, कुट्टू के आटे की खाई थी पकौड़ी

मुरादाबाद: जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र में कुट्टू के आटे की पकौड़ी खाने से लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए डिलारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां के चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  जिला चिकित्सालय में सभी का उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह सभी ग्रामीण फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर रात्रि में उपवास खोलने के लिए सभी लोगों ने कुट्टू के आटे की पकौड़ी का सेवन किया था। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि गांव की एक दुकान से सभी लोगों ने कुट्टू का आटा लिया था। फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए लोगों में अधिकांश एक ही परिवार के लोग शामिल हैं। 

पकौड़ी खाने से बिगड़ी हालत 

जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फूड पॉइजनिंग के केस आए थे। फूड प्वाइजनिंग के यह केस लगातार आ रहे हैं और अब तक लगभग 23 लोग आ चुके हैं। सभी लोगों की स्थिति लगभग सामान्य है एक दो पेशेंट को छोड़कर। जिला अस्पताल में रात से सुबह तक रेफर केस सीएचसी डिलारी से आए हैं। और यह सभी लोग डिलारी थाना क्षेत्र के गांव दौराजपुर के रहने वाले हैं। पहले इन्हें सीएचसी डिलारी ले जाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

शिवरात्रि पर रखा था व्रत 

शुक्रवार को शिवरात्रि पर दौराजपुर मझरा गांव के रहने वाले सुनील कुमार के परिवार के लोगों ने व्रत रखा था। सुनील कुमार के मुताबिक उनकी पत्नी और बच्चों सहित परिवार के अन्य लोगों ने व्रत के लिए और गांव के लोगों ने पास की दुकान से कुट्टू के आटा लेकर पकौड़ी बनाई थी जिसके बाद पकौड़ी खाने से सभी की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

और नया पुराने