सामूहिक विवाह सम्मेलन में 555 जोड़ों का हुआ विवाह

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से आयोजित कराया गया। जिसमें लगभग 555 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, कार्यक्रम में हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।  तो वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया, शहर के जनप्रतिनिधियों और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में पहुंचकर वैवाहिक बंधन में बंधे इन जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

शनिवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शहर के दिल्ली रोड बुद्धि विहार सर्किट हाउस के पीछे एमडीए के ग्राउंड में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 555 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।  जिसमें 264 जोड़े हिन्दू थे और 291 जोड़े मुस्लिम शामिल रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह,एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव,सीओ अर्पित कपूर आदि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर वैवाहिक बंधन में बंधे जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। 

और नया पुराने