PM ने मुरादाबाद एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

प्रशांत शर्मा

मुरादाबाद: महानगर वासियों को एयरपोर्ट की सौगात मिल गई है रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली मुरादाबाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। अब मुरादाबाद से लखनऊ और लखनऊ से मुरादाबाद के लिए हर रोज़ निजी कंपनी का एक 19 सीटर हवाई जहाज उड़ान भरा करेगा। जिससे यहां के लोगो को हवाई सफर का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि एक हजार से 1500 के बीच इसका किराया रहेगा। जिसे आम आदमी भी हवाई यात्रा कर सकता है।

 
मुरादाबाद एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के साथ जनपद के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मूढापांडे स्थित हवाई अड्डे पर लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत की। प्रधानमंत्री के वर्चुअल लोकार्पण करने के उपरांत कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा मुरादाबाद एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया साथ ही पूरे एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया गया और यह जानने का प्रयास किया गया कि क्या-क्या व्यवस्थाएं यहां पर रहेंगी। 

कार्यक्रम का संचालन बाबा संजीव आकांक्षी के द्वारा किया गया, एयरपोर्ट के शुभारंभ के अवसर पर सभी लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए और सभी लोगों ने एयरपोर्ट के शुभारंभ कार्यक्रम को देखा, प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन शुभारंभ किया तो वही मुरादाबाद में भी लोकार्पण करने के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री के द्वारा उद्घाटन किया गया और सभी को बधाई दी गई।

और नया पुराने