Amroha: सड़क हादसे में 4 यूट्यूबरों की मौत, round2world नाम से चलते थे यूट्यूब चैनल

उत्तर प्रदेश: अमरोहा जनपद में उस समय हड़कम मच गया। जब तीन कारों में आपसी भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसें में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसा इतना जोरदार था कि कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। 

चारों मृतक और दोनों घायल एक ही कार में सवार थे। मृतक चारों युवक round2world नाम से यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो बनाया करते थे। हादसा अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मनौटा पुल पर देर रात हुआ। हादसे में बोलेरो कार में सवार चार लोग भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।

तीन कारों में आपसी भिड़ंत

पुलिस के मुताबिक, लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख, शाहनवाज, जैद व दिलशाद रविवार की शाम कार में सवार होकर अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने हसनपुर गए थे।सभी ने वहां एक होटल में पार्टी की थी। जिसके बाद देर रात घर वापस लौटे वक्त जैसे ही वह कोतवाली हसनपुर के मनोटा चौकी क्षेत्र में पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी से उनकी कार भिड़ गई। इतने में पीछे से आती दूसरी कार उनकी कार को घसीटती हुई ले गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए। 

लाल घेरे में मृतक यूट्यूब लक्की का फाइल फोटो

हादसें में चार यूट्यूबरों की मौत

इस भीषण सड़क हादसें में कार सवार लक्की चौधरी, सलमान, शाहरुख और शाहनवाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जैद व दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बोलेरो में सवार चार लोग भी घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के जरिए पुलिस ने सभी को गजरौला स्थित सीएचसी पर पहुंचाया। जहां दिलशाद और जैद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। हादसे की खबर सुनकर मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने चारों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और नया पुराने