Moradabad: रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल व शर्बत का किया वितरण

मुरादाबाद: ग्रीष्म काल में यात्रियों की सेवा हेतु उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स,मुरादाबाद मण्डल द्वारा शाहजहांपुर एवम मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल व शर्बत का वितरण किया जा रहा है।भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों को सुरक्षित एवम सुलभ यात्रा प्रदान करने हेतु रेल प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।

उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स मुरादाबाद मण्डल के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष ( उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवम गाइड्स, मुरादाबाद मण्डल राजकुमार सिंह के संरक्षण में जिला आयुक्त ( उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स मुरादाबाद मण्डल ) एवं वरिष्ठ मण्डल अभियन्ता (समन्वय) परितोष गौतम के निर्देशन में भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सेवा एवम सुलभ यात्रा हेतु उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स, द्वारा मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल एवम् शर्बत का दिनांक आठ जून से तथा शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक सात जून से शीतल पेयजल का निरंतर वितरण किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त मण्डल के सभी स्टेशनों एवम गाड़ियों में जल की टैप द्वारा तथा स्टेशनों पर वॉटर कूलर द्वारा जल निरंतर मिलता रहे, गाड़ियों एवम स्टेशनों पर साफ सफाई हर समय बनी रहे, अनारक्षित एवम आरक्षित टिकट काउंटर्स पर भीड़ बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त काउंटर्स खोलने के लिए, खानपान वस्तुओं में स्वच्छता एवं उचित मूल्य पर बिक्री हेतु संबंधित को मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हर समय सतर्क रहते हुए निरंतर निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।साथ ही मण्डल  के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गाड़ियों एवम स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है,यात्रियों को सहयोग केंद्र द्वारा उनकी यात्रा से संबंधित जानकारी निरंतर प्रदान की जा रही है।

और नया पुराने