Bijnor: एसडीएम की गाड़ी को वाहन ने मारी टक्कर,एसडीएम और स्टाफ बाल-बाल बचें

बिजनौर: अवैध खनन की सूचना पर खनन क्षेत्र जा रहे एसडीएम की गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम और स्टाफ बाल-बाल बच गए। वहीं खनन क्षेत्र से एक डंपर व ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है।  

दरअसल रेत बजरी का अवैध खनन होने की सूचना पर खनन क्षेत्र जा रहे एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एसडीएम और स्टाफ बाल-बाल बच गए। नजीबाबाद क्षेत्र में दो पॉइंट पर रेत-बजरी का खनन चल रहा है। प्रशासन को शनिवार की रात अवैध खनन की सूचना मिली। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह राजस्व टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि रात्रि लगभग 10 बजे एसडीएम की गाड़ी ने क्षेत्र से गुजर रहे एक डंपर को रोकने का प्रयास किया। डंपर ने भागते हुए एसडीएम की गाड़ी को साइड मार दी। जिससे ड्राइवर की साइड से एसडीएम की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एसडीएम और स्टाफ बाल बाल बच गए। उधर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने डंपर की टक्कर होने से इनकार किया। एसडीएम का कहना है कि खनन क्षेत्र जाते समय अचानक अज्ञात वाहन गाड़ी को टक्कर मार गया। 


और नया पुराने