Moradabad: फेमस इंस्टिट्यूट में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

मुरादाबाद: शहर के करुला स्थित फेमस इंस्टिट्यूट में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर ताहिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के साथ ही विभिन्न गतिविधियों में विद्यार्थियों को निपुण बनाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसी उद्देश्य के साथ आज मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें भारी संख्या में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि शनिवार को फेमस इंस्टिट्यूट की ओर से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करूला स्थित ब्रांच में किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दूर-दूर से आकर अपनी कला का सुन्दर प्रदर्शन किया और नए-नए तरीके के मेहंदी के डिजाइन बनाकर कलाइयों को सजा दिया। प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के साथ-साथ कुछ सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।प्रतियोगिता में जन्नत, मतंशा, वासिया, शीतल, रितिका, शिवानी, अज़रा, इल्मा, फरहीन, बुशरा, असमा, हमजा, निज़ा, नैन्सी, तरन्नुम, मुस्कान, गुलफशां, नफसीन, कुमकुम, गुलफिज़ा, समरीन, जैनब, रूशदा आदि छात्राओं ने हाथों पर सुंदर तरीके से मेहंदी लगाकर मुकाबले में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। मेहंदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में अफशां, सुम्बुल, शबाना मौजूद रहीं। कार्यक्रम में इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर मोहम्मद ताहिर हसन एडवोकेट ने कहा की संस्थान सभी छात्राओं को 13 जून बुधवार को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेगा और पुरूस्कृत छात्राओं के लिए और भी सुविधायें प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में इन्सटीट्यूट की ओर से डायरेक्टर मोहम्मद ताहिर हसन, सनफ शमसी, मेहरीन, महक, अफशा, सुम्बुल, इकरा, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने