Moradabad: सेवानिवृत कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

मुरादाबाद: सेवानिवृत्ति समापन भुगतान एवं पदोन्नति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति समापन भुगतान के साथ रेल कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र वितरण भी किए गए,कार्यक्रम में भारी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में लगभग 121 रेल कर्मचारियों  को पदोन्नति पत्र वितरण किए गए, साथ ही 22 सेवानिवृत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति समापन भुगतान भी दिया गया।कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह, सीनियर डीपीओ डॉ अजय गोयल सहित रेलवे डिवीजन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सेवानिवृत हुए रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति समापन भुगतान करने एवं रेल कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र वितरण करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी और सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारी पहुँचे। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति समापन भुगतान किया गया वहीं 121 रेलवे कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा वितरित किये गए।

और नया पुराने