मुरादाबाद: एनडीए की सरकार बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मना कर खुशी का इजहार किया। शहर के बुद्धि विहार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने मिठाई बांटकर बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा की नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है।
मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में सबका साथ सबका विकास के तहत विकास के कार्य और तेजी से होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष आकाश पान ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, 9 तारीख में शपथ ग्रहण समारोह है, मैं सभी देशवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं और जो जनता का जनादेश हमें मिला है वह हमारे लिए सर्वमान्य हैं, आज हमने माननीय नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे के उपलक्ष में यह कार्यक्रम रखा है, उनके लिए शुभकामनाएं और बधाई दी हैं।वहीं भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में आज यहां जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है,साथ ही मिठाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज यहां रखा गया था।
