Moradabad: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

मुरदाबाद: जनपद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव फलेदा में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मजदूर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों के द्वारा बताया गया कि मजदूर नशे की हालत में था जो की रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। उसी समय ट्रेन आ गई जिसकी वजह से ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया औऱ परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। 
  परिजनों के मुताबिक तनसुख शराब के नशे में होने के कारण ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के बेटे कुंवर पाल ने जानकारी देते हुए बताया आज सुबह उनके पिता तनसुख पुत्र हरकरन गांव फलेदा में रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे अचानक सामने से ट्रेन आ गई। जिस कारण ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मजदूर के ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने की इस घटना से उसके परिवार में हड़कंप मच हुआ है।

और नया पुराने