Moradabad: भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला आयोजित

मुरादाबाद: शहर के बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में रविवार को भारत विकास परिषद रोहिलखंड पश्चिम स्टार की प्रांतीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुरादाबाद मंडल के सभी जिलों के साथ आसपास के जिलों के सभी शाखों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में शाखों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, महिला संयोजक एवं प्रांतीय पदाधिकारी शामिल रहे हैं। 

कार्यशाला में  मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरुण शर्मा का सानिध्य सभी को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि तरुण शर्मा ने पांच जिलों के अध्यक्ष सचिव महिला संयोजिका  कोषाध्यक्ष एवं प्रांतीय दायित्व धारी को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य निम्न स्तर के  लोगों तक पहुंचकर उनकी मदद करना है, परिषद के सभी अध्यक्ष सचिव को उनके दायित्व के बारे में पूरी जानकारी दी।इस कार्यशाला में मुरादाबाद, चंदौसी, संभल, बहजोई, बिलासपुर, रामपुर, हसनपुर के सदस्यों ने भाग लिया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नवीन कुमार,सेवा ग्राम विकास एवं ग्रामीण स्वास्थ्य निर्मल मेहता, संस्कार प्रकल्प अजय बिश्नोई, संपर्क प्रकल्प  राजेश पालीवाल ,महिला सहभागिता प्रकल्प डॉक्टर संगीता सिंह, प्रकल्प समिति महिला सहभागिता, सभी ने  भी अपने क्षेत्र में सभी अध्यक्षों सचिव और प्रांतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय मित्तल,  पीके अग्रवाल,  प्रांतीय अध्यक्ष आलोक अग्रवाल,  मीडिया प्रभारी संजय धवन,  किशोर अग्रवाल  प्रशांत त्यागी, महासचिव गौरव अग्रवाल ने मंच का संचालन किया।

और नया पुराने