Moradabad:एनडीए सरकार बनने के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर

मुरादाबाद: एनडीए सरकार बनने के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है,जिसके तहत मंडी चौक वर्तन बाजार में व्यापारियों ने आतिशबाजी कर लड्डू का वितरण किया।तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर व्यापारियों ने मिठाई का वितरण किया।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की और से लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान व्यापारियों ने कहा की पूरे भारत में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा हैं, व्यापारी वर्ग मोदी जी के साथ हैं,आगे भी मोदी सरकार व्यापारियों की समस्याओं पर विचार करेगी ऐसी हमें पूरी उम्मीद है।बता दें कि तीसरी बार एनडीए सरकार बनने के बाद भाजपाइयों में हर और खुशी देखी जा रही हैं, रविवार को नरेंद्र मोदी के पीएम पद की तीसरी बार शपथ लेने के बाद से भाजपा समर्थक जगह जगह लड्डू वितरण कर नाच झूम कर खुशी का इजहार कर रहे हैं, सोमवार को मुरादाबाद शहर के मंडी चौक वर्तन बाजार में तीसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा व्यापारियों ने लड्डू वितरण किए, इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई, व्यापारियों ने राहगीरों को लड्डू वितरित किए, वही व्यापारियों ने डीजे के गानों पर डांस भी किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि आज पुरे भारत में नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा हैं, व्यापारी वर्ग मोदी जी के साथ हैं, वही व्यापारी वर्ग ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने मंत्रीमंडल को सबका साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ लेकर चल रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री अरविंद अग्रवाल, सुनील कत्याल, महामंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी गण मौजूद रहे।

और नया पुराने