Moradabad: नगर निगम में अभियान चलाकर ध्वस्त किया अवैध अतिक्रमण

मुरादाबाद: मानसून से पहले नगर निगम के द्वारा शहर में नाली और नालों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। ताकि मानसून से पहले नाली और नालों की तली झाड़ सफाई हो सके, और सफाई अभियान में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न ना हो। फुटपाथों पर किए गए कब्जे को भी नगर निगम की टीम के द्वारा हटवाया जा रहा है। नगर निगम के द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर जमकर गरज रहा है।

निगम के अधिकारियों का साफ कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।इसी कड़ी में शनिवार को नगर निगम की टीम के द्वारा शहर के कटघर थाना क्षेत्र प्रभात मार्केट से लेकर कटघर रेलवे स्टेशन तक अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। वहीं कई वर्षों तक सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए शिवओम इंटरनेशनल फर्म के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त करने की कार्रवाई नगर निगम की टीम के द्वारा की गई। फैक्ट्री के द्वारा नाले के ऊपर और सड़क पर अवैध रूप से किए गए कब्जे को नगर निगम की टीम के द्वारा हटवाया गया वहीं प्रभात मार्केट से लेकर कटघर रेलवे स्टेशन तक नगर निगम की टीम के द्वारा नाली और नालों के ऊपर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि जो अटल घाट को रोड जाती है प्रभात मार्केट से उस रोड पर आज नगर निगम के द्वारा अभियान चलाया गया है और इसमें शिवओम इंटरनेशनल जो फैक्ट्री है वहां से शुरुआत की गई थी। जो पिछले 30 सालों से फैक्ट्री के द्वारा जो सड़क पर कब्जा किए हुए थे उसको आज हटवाया गया है, इसके अलावा भी अवैध रूप से जो दुकान, धोखे और फुटपाथों पर कब्जा किये गए थे उन्हें हटाया गया है, कुछ लोगों को सोमवार तक का समय भी दिया गया है। जिसके तहत कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिया है और यह अभियान कटघर रेलवे स्टेशन तक आज चलाया गया। उन्होंने आगे कहा कि सोमवार से यह अभियान फिर से इस इलाके में चलाया जाएगा और यदि लोग स्वयं ही अवैध अतिक्रमण को नहीं हटाएंगे तो नगर निगम के द्वारा उसे हटवाया जाएगा साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

और नया पुराने