मुरादाबाद: रोडवेज बस स्टैंड पर भारत स्काउट गाइड मुरादाबाद के निशुल्क जल सेवा शिविर में स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य बाल कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ विशेष गुप्ता ने निशुल्क जल सेवा शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे स्काउट गाइड से कहा की मानव सेवा करने से शिक्षा के वास्तविक उद्देश्यों की प्राप्ति होती है। शीतल जल पीकर गर्मी से व्याकुल यात्री को बहुत ही सुकून प्राप्त होता है और यह सेवा करने वाले के लिए सबसे बड़ा पारितोषिक होता है।
वहीं जल सेवा शिविर में कोषाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने कहा कि हमें किताबी शिक्षा के अतिरिक्त समाज सेवा कर समाज से जुड़ना चाहिए यही वास्तविक रूप से देश के प्रति हमारे कर्तव्यों का पालन होता है। जिला सचिव डॉक्टर सुरेंद्र वर्मा ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए राष्ट्र प्रथम है और समाज सेवा कर हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। आज के जल सेवा शिविर में मुरादाबाद इंटर कॉलेज के स्काउट मास्टर कृष्ण पाल सिंह, केजीके इंटर कॉलेज के स्काउट मास्टर सुरेश चंद्र शिवा, अंबिका प्रसाद के स्काउट मास्टर अमित कुमार, कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की गाइड कैप्टन दिशा सेठी, हेमलता गौतम, जिला संगठन आयुक्त गौरव सक्सेना, सुमित कुमार, जिला काउंसलर मोनिका, काउंसलर काव्य, दीपिका सागर, तपस्या, रुचि यादव,निशू यादव, संध्या, राघव, वंश, अनिकेत, यश जौहरी, सैफुर रहमान, मनु वर्मा, उमंग कश्यप, हर्ष सक्सैना, अफनान, श्याम प्रजापति, पारुल दिवाकर, तान्या, मानसी आदि ने प्रतिभाग किया।
