Moradabad: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को मारी गोली, मौत

मुरादाबाद: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सपा नेता के इस कदम से कार्यकर्ता भी हैरान हैं। सूचना पर पहुंची मझोला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

दरअसल मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने खुद को पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। उनके अचानक उठाए गए इस कदम से कार्यकर्ता भी हैरान हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए हैं। पुलिस ने पिस्टल कब्जे में ले ली गई है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परिवार से पूछताछ में पता चला है कि डीपी यादव पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। पुलिस टीमें हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

और नया पुराने