Moradabad: आग की घटनाओं की रोकथाम को चलाया अभियान

मुरादाबाद: गर्मी के इस मौसम में आग की घटनाएं हैं काफी सामने आती हैं। आग की घटनाओं की रोकथाम और आग लगने पर तत्काल काबू पाया जा सके, इसको लेकर एक और जहां अग्निशमन विभाग के द्वारा शहर के कई अस्पतालों,होटलों आदि सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चला कर अग्निशमन यंत्रों को चेक किया जा रहा है तो वही आग से बचाव का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहीं जिले के अधिकारी भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। 

बीते दिनों देश के कई राज्यों में जो आग की घटनाएं सामने आई है उसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है,जिसके तहत जिले के अधिकारियों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में सिटी मजिस्ट्रेट नगर, क्षेत्राधिकारी कोतवाली,अग्निशमन अधिकारी की संयुक्त टीम ने शहर के होटल ग्रैंड साई,होटल भगवान,होटल महाराजा,लाइफ केयर सेंटर,चमन हॉस्पिटल,हाई जिया हॉस्पिटल आदि जगहों पर फायर इक्विपमेंट चेक किए गए एवं संबंधित को बढ़ती गर्मी के कारण अग्नि दुर्घटना से बचाव के संबंध में खराब  अग्निशमन उपकरणो को सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।

और नया पुराने